गोलू जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गोलू जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 मई 2012

सायकली चली घुरघुरघुघुर ........






 सायकिल पर बैठते ही हुप्प वाले हनुमान जी सा मुंह बना कर बैठ जाएं

पापा को फ़ौरन आदेश दें कि , इस फ़ास्ट ट्रैक से परे होकर जित्ती कलाकारी मारनी हो मारें , सायकिल सवार को कतई न तंग किया जावे





ओहो ! अच्छा चलो एक पोज़ दे ही देती हूं , आपके लिए 

लेकिन हमारी सायकल की भी लेनी होगी ...ई सायकिल के कान पे बुलबुल की छोटी यानि उसकी टुइंया सी डॉल है

हुंहुंहुं ..पापा जब देखो खाली छोटी की फ़ोटो , अब तो मैं भी घुस ही गया

पापा पहले पोज़ दे दूं   फ़िर  (इसको पता नहीं कि बीच में से बुलबुल भी छोटे फ़्रेम में है )

चलो  एक और पोज़ मार लेता हूं (इसको पता नहीं कि बीच में से बुलबुल भी छोटे फ़्रेम में है )

तब तक छोटा सवार अपने घोडे पर सवार होते हुए

लो जी अब बैठ गए सीट पर , मुंडी डाऊन


चलो नए स्टाईल से ट्राई करते हैं ,एक हाथ आगे एक पीछे से पकड के देखूं कैसे चलती है ये





एक अच्छा ड्राइवर हमेशा ही , सबसे पहले हवा तेल पानी चैक कर लेता है

ओह ये क्या ये गुडिया का ट्रांसफ़र तो दाहिने हैंडल पर हो गया

चलो जी गुडिया जी को हैंडल सीट पर ज्वाइन करवा दिया गया है

लेकिन इसकी फ़िटिंग अभी पूरी नहीं हुई है अभी काम चालू है



सबसे बढिया है इसको सायकिल की फ़्रंट ओपन डिक्की माने टोकरी में लिटा दो



इसके बाद दोनों सवार ...एंड द जर्नी स्टिल गोइंग ऑन

रविवार, 1 जनवरी 2012

रेल चली भई रेल चली ...२०११ से अगला स्टेशन २०१२





आज छुट्टी का दिन था और ऊपर से साल का पहला दिन भी फ़िर तो आज पहली तारीख है कि तर्ज़ गोलू बुलबुल एंड पार्टी के हुक्म मानने का दिन था । देखिए कि गोलू बुलबुल की ट्रेन क्या रफ़्तार से फ़टाफ़ट गोले काट काट के ही मिनटों में सारे टेसन पार करा देती है । सर्दियों के दिन हैं न इसलिए सवारियों का टोटा है ,हालांकि गोलू बुलबुल की इस रेल की रफ़्तार पर कोहरे का कोई असर नहीं दिख रहा है ।

एकदम टाईम पर खुल गई बिना छत वाली पेसल रेल

पकड के रखो , रफ़्तार तेज़ होने वाली है

और ये चली

तेज़ तेज़ और तेज़

ओहो , तो शूटिंग भी चल रही है

सवारी रेल के सफ़र का आनंद ले रही है

ओह इसको तो बिल्कुल ऐसे पकड के रखना पडेगा , ये बुलबुल तो बहुत शरारती बुलबुल है

अच्छा चलो , अच्छे बच्चे की तरह ,दोनों पकड के बैठते हैं



आप सबको गोलू और बुलबुल की तरफ़ से नए साल की बहुत बहुत शुभकामनाएं ।

बुधवार, 30 मार्च 2011

धूम मची धूम ..आज की रैना

गोलू जी की मनी दीवाली     



और हम जीत गए ...



देख रहे हैं न जश्न मनाया जा रहा है ....सबको ये जीत मुबारक हो ...जी