गोलू बुलबुल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गोलू बुलबुल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 1 जुलाई 2017

मिट्टी की गुडिया




ये ब्लॉग कोना , मैंने अपने दोनों बच्चों के बढ़ते सफ़र को उनके चित्रों , तस्वीरों , और शब्दों में सहेजने के लिए बनाया था | कभी कभार खींची उनकी तसवीरें , आप भी देखिये ,आज बुलबुल की शरारतों का एल्बम


अपनी प्लस्टिक की छोटी सी गैया को मिट्टी की रोटियां खिलाती बुलबुल 

शरारत पकडे जाने पर और आवाज़ लगाने पर बुलबुल 

हमारी इश्माईल ,अपने लिए मिट्टी का ईश्माईल बनाते हुए , मिट्टी बहुत पसंद है ,बचपन में काफी पहुंच़ाया अपने पेट में 

सावधान , काम ज़ारी है .




मुस्कुराता इस्शमाईल जी 

बुधवार, 25 दिसंबर 2013

टू चिल्ड्रेन इन चिल्ड्रैन पार्क ....वाया इंडिया गेट





जितनी ही जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता हमारी , हमारे जीवन से जुडे अन्य पहलुओं , नौकरी , गृहस्थी , पढाई लिखाई और अन्य ऐसी ही बातों के लिए है उतनी ही अपने बच्चों के लिए भी है । मैंने इस मामले में एक तय नियम बनाया हुआ है , जब भी बच्चों के साथ खेलने पढने और यहां तक कि उनके साथ बैठ कर टीवी देखने का भी मौका भी मुझे मिलता है , मैं उसे हाथ से जाने नहीं देता । फ़िर चाहे वो छत पर क्रिकेट खेलने का हो या बुलबुल के साथ बैठ उसके "टॉम एंड जैरी" देखने का , आयुष हमेशा मेरे साथ डिस्कवरी और हिस्ट्री जैसे चैनल मुझसे दूने उत्साह के साथ देखता है , मुझे भी ज्यादा मज़ा आता है ।


आज अचानक हमें आदेश दे दिया गया कि ,आज तो इंडिया गेट और उसके समीप ही स्थित चिल्डैन पार्क की ओर कूच करना ही करना है । बस जी , आगे की कहानी आप इन फ़ोटोज़ के सहारे देखिए पहले



इंडिया गेट की उस दिन खासी धुलाई हो रही थी

.
इंडिया गेट के आसपास


अमर जवान ज्योति स्तंभ के साथ जय जवान भी
 

और एक पोज़ वाली ईश्टाईल की फ़ोटो भी हो जाए

चिल्ड्रेन पार्क में मस्ती करना तो हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है



मस्ती एंड झूला टाईम



अरे वाह , पापा देखो कित्ती सारी मछलियां हैं





एक फ़ोटो शेर जी के साथ


ओपन थिएटर की दर्शक दीर्घा में सबसे ऊपर बैठ कर एक हो जाए

अब मंच पर उतर के तितली उडी भी गा ही लिया जाए

एकदम नहाए धोए ताज़े ताज़े फ़ूल से स्नान के बाद

 चलिए अब आप सबको बाय बाय , फ़िर मिलेंगे अगली किसी पोस्ट के सथ