चिडियाघर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चिडियाघर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 जून 2014

बुलबुल गोलू in दिल्ली का ZOO


गोलू और बुलबुल के स्कूलों की छुट्टियां हुईं तो बहुत समय से चिडियाघर घूमने जाने का बन रहा कार्यक्रम आखिरकार फ़ायनल हो ही गया । आयुष (गोलू) जी , डिस्कवरी चैनल पे शौक से जानवरों ,पक्षियों पर आधारिक कार्यक्रम देख देख कर एक शिद्दत पाल रहे थे और पूरे उत्साह के साथ तैयार थे चिडियाघर घूमने के लिए  और बुलबुल तो बुलबुल ठहरी , चहकने फ़ुदकने का मौका भला कहां हाथ से जाने दे ...

बुलबुल जी ने चिडियाघर में पहुंचते ही पहले अपनी गड्डी संभाली और फ़िर तैयार हो गई गड्डी फ़ुर्रर्रर्रर्र होने के लिए ,....


बुलबुल जी , चिडियाघर में चलने वाली बैटरी गड्डी की चालक सीट पर 


सवारियां भी बैठ कर घूमने के लिए एकदम तैयार




बडे तोते का  बडा पिंजरा

अहा कितने सुंदर सुंदर हिरण , सफ़ेद भी



सफ़ेद मोर और रंग बिरंगा मोर भी




पानी में गोते लगाता हिप्पो बोले तो दरियाई घोडा

अपने बाडे में चक्कर लगाता जैगुआर

आराम फ़रमाता नन्हा चीता

बिल्कुल पास आया जैगुआर



ईमू जी सपरिवार


चिडियाघर में बना सुंदर बाग

मनमोहक मनोरम बाग


गोलू जी ,पापा के साथ

बुलबुल जी पापा के साथ


बुलबुल जी मम्मा के साथ
और सैर हो गई पूरी ..................टाटा जी बाय बाय , फ़िर मिलेंगे ।